फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullion market sluggish due to volatile prices; customer footfall at unbranded shops drops by up to 70 percent.

Ghaziabad News: अस्थिर दामों से सराफा बाजार मंदा, अनब्रांडेड दुकानों पर 70 फीसदी तक ग्राहक घटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bullion market sluggish due to volatile prices; customer footfall at unbranded shops drops by up to 70 percent.
आंबेडकर रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम में खरीदती करते लोग। संवाद
गाजियाबाद। सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव और आर्थिक मंदी का असर सराफा बाजार पर दिख रहा है। ब्रांडेड शोरूम को छोड़कर अनब्रांडेड ज्वेलरी शॉप पर ग्राहकों की संख्या 70 फीसदी तक घट गई है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल जून के मुकाबले इस बार बाजार में भारी मंदी है।
विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के संरक्षक राज किशोर गुप्ता ने बताया कि सहालग चलने के बावजूद ग्राहक नहीं आ रहे। संपन्न ग्राहक ब्रांडेड ज्वेलरी के लिए बड़े शोरूम जा रहे हैं, जबकि आम ग्राहक शगुन के लिए हल्के वजनी गहनों से काम चला रहा है।
विज्ञापन

शहर में ढाई सौ से अधिक गहनों की दुकानें हैं। इनमें 80 फीसदी छोटे और मध्यम सराफा कारोबारियों की हैं, जो ज्यादातर किराये पर हैं। सराफा कारोबारी विवेक गुप्ता के अनुसार धनतेरस-दिवाली के बाद से ही मंदी शुरू हो गई थी। जनवरी-फरवरी से दाम बढ़ने पर ग्राहक कम हुए। मिडिल ईस्ट में युद्ध के बाद बाजार वैश्विक मंदी की चपेट में आ गया। जून में कई बार सोने-चांदी के दाम बदले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंद कुमार गांधी ने कहा कि अब महंगे गहनों की जगह हल्के वजनी गहने, जड़ाऊ कंगन और कृत्रिम ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। एक हफ्ते पहले 10 ग्राम सोना 1.43 लाख रुपये था, जो अब 1.48 लाख रुपये हो गया है। अगस्त से दामों में और तेजी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed