फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullies attack bike riders in road rage

Ghaziabad News: रोडरेज में दबंगों ने बाइक सवाराें पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bullies attack bike riders in road rage
मोदीनगर। राज चौपला स्थित शकुंतला अस्पताल के समीप शनिवार रात विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवकों ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे का विरोध करने पर आरोपियों ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर सरेराह युवकों पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। इस दौरान मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एक युवक को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मेरठ के परतापुर स्थित जैनपुर गांव निवासी सोनू गिरि व वहीं के रिठानी निवासी पुनीत गौतम दिल्ली स्थित एक एमएनसी में नौकरी करते हैं। सोनू और पुनीत दोनों शनिवार रात बाइक से ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित शकुंतला अस्पताल के पास पहुंचे तभी गलत दिशा में आ रहे बाइक सवारों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। इसी बीच आरोपी बाइक सवार युवकों ने अपने चार और साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने सोनू और पुनीत को सड़क पर गिरा गिराकर पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन बन गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पहले ही आरोपी वहां से भाग निकले। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि घटनास्थल और मुख्य मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed