{"_id":"633920b820025571ca48e7c2","slug":"bullets-fired-on-three-people-went-for-morning-walk-in-simbhaoli-hapur-referred-to-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: सिंभावली में सुबह टहलने निकले तीन लोगों पर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: सिंभावली में सुबह टहलने निकले तीन लोगों पर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में मेरठ रेफर
Sun, 02 Oct 2022 10:55 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:55 AM IST
सार
रविवार सुबह तीनों लोग टहलते हुए नानपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंचे, तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र भाटी को एक, सुजीत भाटी को तीन और सप्पू को एक गोली लगी है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार की सुबह थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन युवकों वीरेंद्र भाटी, उसके चचेरे भाई सुजीत भाटी, गांव के ही एक अन्य युवक सप्पू पर बाइक सवार दो लोगों ने गोलियों बरसा दीं। तीनों की हालत गंभीर है। तीनों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह तीनों लोग टहलते हुए नानपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंचे, तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र भाटी को एक, सुजीत भाटी को तीन और सप्पू को एक गोली लगी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल मचा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजनों, ग्रामीणों एवं पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर कई राउंड फायरिंग की गई और बदमाश आराम से फरार हो गए। घटनास्थल पर पुलिस ने कई खाली कारतूस बरामद किए हैं। एसपी दीपक भूकर मौके पर पहुंच गए और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। फिलहाल हमले के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन