फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullet fired again in Fortune Society after a month, three including two children were injured

Ghaziabad News: फॉरच्यून सोसायटी में एक महीने बाद फिर चली गोली, दो बच्चों समेत तीन को लगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired again in Fortune Society after a month, three including two children were injured
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की फॉरच्यून सोसायटी में बृहस्पतिवार रात एक महीने बाद फिर से गोली चल गई। इस बार दो बच्चों समेत तीन को गोली लगी है। एक बच्ची के हाथ की हड्डी में छर्रा फंसा हुआ है अन्य दो को छूकर गोली निकल गई। घटना के बाद सोसायटी में दहशत का माहौल है। बच्ची के पिता ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी संतोष झा पंजाब नेशनल बैंक की मोदीनगर शाखा प्रबंधक हैं। बृहस्पतिवार रात उनकी 15 वर्षीय बेटी सृष्टि हौज खास दिल्ली से आई बुआ की बेटी प्रीति कुमारी के साथ डी-ब्लाॅक के पीछे खेल रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक गोली चली और प्रीति कुमारी के हाथ में लग गई। तीन राउंड फायरिंग में सृष्टि और एक युवक के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। फायरिंग की आवाज के बाद सोसायटी के लोग मौके पर पहुंच गए। तीनों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। सृष्टि और युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रीति कुमारी को नया बस अड्डा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची नंदग्राम थाने की पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


महीने भर पहले भी इसी तारीख को चली थी गोली
फॉरच्यून सोसायटी के एओए अध्यक्ष कपिल त्यागी ने बताया कि एक महीने पहले भी ठीक साढ़े दस बजे गोली चली थी। गोली बालकनी में खड़ी महिला को लगी थी। सोयायटी में एक महीने में दो बार गोली चलने की घटना से सोसायटी में डर का माहौल है। अध्यक्ष का कहना है कि दो बार हमले के बाद भी हमलावरों को पुलिस ढूंढ नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एयर गन का इस्तेमाल किया गया है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed