फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr:Training of 250 recruits completed SSP SSP took the passing out parade salute

250 रंगरूटों की पूरी हुई ट्रेनिंग एसएसपी एसएसपी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr:Training of 250 recruits completed SSP SSP took the passing out parade salute
बुलंदशहर।करीब सात माह की सख्त ट्रेनिंग और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर पीएसी के बेड़े में 250 नए जवान पासिंग आउट परेड के बाद शामिल हो गए। मुख्य अतिथि ने अंतिम परीक्षा में विभिन्न विषयों में प्रथम आने वाले रिकू्रट आरक्षियों को पुरूस्कृत भी किया। पासिंग आउड परेड के दौरान रिकू्रटस मॉस्क लगाए नजर आए। परेड ग्राउंड में उपस्थित रिकू्रटस के परिजनों की आंखें खुशी से छलक रही थी।  पुलिस लाइन मैदान मे बृहस्पतिवार प्रात: 10 बजे से रिकू्रट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड हुई। दीक्षांत परेड की सलामी मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने ली। बैंडबाजे की धुन के बीच अपने हाथों में हथियार लेकर मॉस्क लगाकर रिकू्रट आरक्षियों की कदमताल का अनूठा संगम देखकर उपस्थित लोग रोमांचित हो उठे। पासिंग आउट परेड में 250 रिकू्रट आरक्षी शामिल हुए। सभी जवानों ने चेहरे पर मॉस्क लगा रखे थे, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। पासिंग आउट परेड में सभी नए जवानों की चाल में बेहद जोश और चेहरे पर खुशी नजर आ रही थी। परेड के उपरांत मुख्य अतिथि एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने रिकू्रट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसएसपी द्वारा अंत विषयों में प्रथम स्थान लाने वाले रिकू्रट आरक्षी कपिल कुमार, मोहित कुमार, विनय कुमार यादव, गौरव कुमार एवं मोहित कुमार तथा बाह्य विषयों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले मिथुन कुमार, सतेंद्र कुमार, मंजीत कुमार, विकास कुमार प्रजापति एवं सुभांतु कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नए जवानों के सामने बेहद बड़ी चुनौतियां हैं। कड़ी ट्रेनिंग के बाद शामिल हुए इन जवानों को सभी उम्मीदों पर खरा उतरना है। ट्रेनिंग में जो सीखा है, उसका पालन ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से करें। इस अवसर पर एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी देहात हरेंद्र कुमार, सीओ लाइन राघवेंद्र कुमार मिश्र समेत कई पुलिस अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed