फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr woman died in celebratory firing during wedding

बुलंदशहर: बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला की मौत, दुल्हन का चचेरा भाई गिरफ्तार

Mon, 31 Jan 2022 06:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 31 Jan 2022 06:10 PM IST
सार

कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि बोनी निवासी समसपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bulandshahr woman died in celebratory firing during wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के समसपुर गांव में रविवार रात को हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। गांव में बरात के दौरान किसी व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद हादसे से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खुर्जा क्षेत्र के गांव समसपुर में शादी के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई द्वारा तमंचे से की गई हर्ष फायरिंग में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार की रात गांव समसपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जावित्री देवी(48) निवासी चन्द्रलोक कॉलोनी अपने परिजनों के साथ गई थी। इसी दौरान दुल्हन के चचेरे भाई ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली जावित्री देवी के सिर में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल जावित्री देवी को आनन-फानन लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि बोनी निवासी समसपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed