फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr woman beaten and attempt to murder by in laws for less dowry and daughter born

इस लालच का अंत नहीं: शादी में कम दहेज मिलने और बेटी पैदा होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश

Tue, 24 Jan 2023 10:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 24 Jan 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr woman beaten and attempt to murder by in laws for less dowry and daughter born
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों ने शादी में कम दहेज मिलने और बेटी पैदा होने पर मारपीट कर हत्या की कोशिश की। आरोपियों ने दुपट्टे से गला दबाकर विवाहिता को जान से मारने की कोशिश करते हुए उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


विवाहिता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला अंबा एंक्लेव निवासी निशा शर्मा ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका विवाह 17 जनवरी 2019 को लव कुमार शर्मा निवासी बुद्धविहार फेज-1 दिल्ली के साथ हुआ थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, शादी में मिले दान दहेज से आरोपी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शादी से पूर्व आरोपी ससुराल वालों ने उसके पति की सरकारी नौकरी होने की बात कही थी। लेकिन, शादी के बाद पीड़िता को पता चला कि उसका पति सरकारी नौकरी नहीं करता है, वह सेल्समैन का कार्य करता है।

पीड़िता ने बताया कि शादी के छह महीने बाद ही पति लव कुमार शर्मा ने कहा कि वह पोस्ट ऑफिस में काम करना चाहता है। इसके लिए उसे पांच लाख रुपये चाहिए। आरोपी पति ने यह रकम पीड़िता को उसके मायके से लाने को कहा। रुपये नहीं लाने पर तलाक की धमकी दी। पीड़िता ने अपने मायके वालों से यह बात बताई। जिसके बाद पिता ने एक लाख रुपये उसके ससुराल वालों को दे दिया।


अन्य रकम भी जल्द देने की बात कही। कुछ समय बाद पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद आरोपी ससुराल वाले और नाराज हो गए। इसके बाद पीड़िता के पिता ने दो लाख रुपये और ससुराल वालों को दे दिए। बाद में आरोपी ससुराल वालों ने और रकम नहीं देने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed