फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr teachers beat badly to student by stick injured

टीचर का टॉर्चर: छोटी सी बात पर अध्यापकों ने छात्र को लकड़ी से पीटा, पीठ और टांग बुरी तरह घायल

Tue, 17 Jan 2023 03:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 Jan 2023 03:53 PM IST
सार

परिजनों द्वारा विद्यालय में शिकायत करने पर अध्यापक बिफर गए और परिजनों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाकर भगा दिया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
bulandshahr teachers beat badly to student by stick injured
अध्यापकों ने छात्र को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर स्थित खानपुर क्षेत्र के गांव जवासा में एक निजी स्कूल में गणतंत्र दिवस के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे छात्रों को देखना एक अन्य विद्यालय के छात्र को भारी पड़ गया। अध्यापकों ने छात्र को पकड़कर लकड़ी से जमकर पिटाई लगाई। पिटाई से छात्र की कमर और टांगों में लाल निशान आ गए हैं। पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गांव निवासी जयप्रकाश पुत्र कृपाल इंटर कॉलेज कनौना में कक्षा 11 का छात्र है। सोमवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। गांव स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल में बच्चे गणतंत्र दिवस के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे थे। देशभक्ति गानों की धुन सुनकर छात्र खिड़की से तैयारियों को देखने लगा।
विज्ञापन


छात्र द्वारा तैयारियों को बाहर से देखने पर स्कूल के अध्यापक भड़क गए और छात्र को पकड़ लिया। विद्यालय लाकर छात्र की लाठी से जमकर पिटाई की। लाठी से अधिक पिटाई होने के कारण छात्र की कमर व टांग में खून के लाल निशान आ गए। छात्र ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों द्वारा विद्यालय में शिकायत करने पर अध्यापक बिफर गए और परिजनों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाकर भगा दिया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष नरेश धीमान ने बताया कि युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। इसका पता करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed