{"_id":"611f86a08ebc3e7a200eb7c4","slug":"bulandshahr-son-killed-mother-in-property-dispute-then-ran-away-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: जमीन विवाद को लेकर बेटे ने कर दी मां की हत्या, हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: जमीन विवाद को लेकर बेटे ने कर दी मां की हत्या, हुआ फरार
Fri, 20 Aug 2021 04:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 20 Aug 2021 04:11 PM IST
सार
गौरतलब है कि जमीनी विवाद को लेकर मां ने दो दिन पूर्व बेटे के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं होने के बाद आज बेटे ने मां की हत्या कर दी और हत्या के बाद आरोपी बेटा घर से फरार हो गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार दिन में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है और हर कोई कलयुगी बेटे की करतूत से हैरान है। यह घटना कोतवाली खुर्जा नगर बुर्ज उस्मान ईदगाह रोड की है।
गौरतलब है कि जमीनी विवाद को लेकर मां ने दो दिन पूर्व बेटे के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं होने के बाद आज बेटे ने मां की हत्या कर दी और हत्या के बाद आरोपी बेटा घर से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।