फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr: Soldier saved heart patient by donating blood

सिपाही ने रक्तदान कर बचाई हार्ट पेशेंट की जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr: Soldier saved heart patient by donating blood
बुलंदशहर। रक्तदान की अपील के एक ट्विट पर सिपाही ने हार्ट पेशेंट को रक्त देकर उसकी जान बचाई। एसएसपी ने सिपाही की सराहना की है। गौरतलब है कि 28 जुलाई को जिला बुलंदशहर के ट्विटर हैंडल पर विजय गौतम ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट मिला, जिसमें बताया गया कि उसका कोई परिचित बीमार है, जिसको चार यूनिट रक्त की आवश्यकता है। जनपद की सोशल मीडिया सैल द्वारा तत्काल उक्त ट्वीट का संज्ञान लेते हुए जनपद में नियुक्त पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से जानकारी दी गई कि अगर कोई पुलिसकर्मी स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहता है तो ट्विटकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर रक्तदान कर जरूरतमंद/बीमार व्यक्ति की मदद कर सकता है। इस सूचना पर कोतवाली स्याना पर नियुक्त कास्टेबल क्लर्क प्रदीप कुमार द्वारा संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर बुलन्दशहर नुमाइश ग्राउण्ड के पास स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर ट्विटकर्ता के रिश्तेदार, जो हार्ट पेशेंट है, अशोक निवासी मोहल्ला भीमनगर, गुलावठी को रक्त देकर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed