{"_id":"611291128ebc3e7a571814d2","slug":"bulandshahr-security-guard-dead-body-found-in-walipura-canal-was-missing-from-7-august-last-call-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: सात अगस्त से लापता सिक्योरिटी गार्ड का नहर में मिला शव, आखिरी बार पत्नी से कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: सात अगस्त से लापता सिक्योरिटी गार्ड का नहर में मिला शव, आखिरी बार पत्नी से कही थी ये बात
Tue, 10 Aug 2021 08:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 10 Aug 2021 08:15 PM IST
सार
मूलरूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरूआ निवासी अजय (30) पुत्र बदलू अपनी पत्नी के साथ नगर की मानसरोवर कॉलोनी में किराए पर रहता था। अजय एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन से लापता सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार देर शाम वलीपुरा नहर में मिला। गार्ड गत सात अगस्त से लापता चल रहा था। परिजनों ने गार्ड की हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर गार्ड की डूबने से मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरूआ निवासी अजय (30) पुत्र बदलू अपनी पत्नी के साथ नगर की मानसरोवर कॉलोनी में किराए पर रहता था। अजय एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन
बताया गया कि सात अगस्त की सुबह अजय ड्यूटी पर गया था। शाम के वक्त उसकी अपनी पत्नी से बातचीत हुई कि कुछ देर में घर आ जाएगा। काफी देर तक उसके न आने पर परिजनों ने मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। जिसके बाद परिजनों ने आठ अगस्त को नगर कोतवाली में अजय की गुमशुदगी की तहरीर दे दी।
विज्ञापन
नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अजय की तलाश शुरू कर दी। सोमवार देर शाम कुछ लोगों ने वलीपुरा नहर में एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान लापता अजय के रूप में हुई।
पुलिस की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। परिजनों द्वारा युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई गई है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि शव फूला हुआ था। शरीर पर चोट का भी कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह डूबने से होना बताया गया है।
पुलिस प्रत्येक बिंदू पर जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।- संग्राम सिंह, सीओ सिटी