{"_id":"601827a08ebc3e32ae394a50","slug":"bulandshahr-police-caught-a-truck-and-liquor-recovered-worth-rs-25-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई जा रही 25 लाख की शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई जा रही 25 लाख की शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Mon, 01 Feb 2021 09:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बुलंदशहर के गुलावठी थाना पुलिस ने दस टायरा ट्रक से चंडीगढ़ से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही करीब 25 लाख की शराब पकड़ी है। शराब ट्रक में लकड़ी के बुरादे की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
गुलावठी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शराब हापुड़-बुलंदशहर मार्ग होते हुए बिहार ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर ग्राम मिट्ठेपुर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान हापुड़ की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया।
पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर ट्रक को रोक लिया। चेकिंग के दौरान ट्रक में शराब बरामद हुई, जोकि लकड़ी के बुरादे की बोरियों के बीच में छिपाकर रखी हुई थी। पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान चुन्नू निवासी ग्राम हत्था कत्यान थाना पीहर जिला मुजफ्फरपुर बिहार और गणेशी निवासी ग्राम हत्था डिटोला थाना पीहर जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई। ट्रक से 447 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई हैं।

बाजार में शराब की कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शराब चंडीगढ़ से तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे। कोतवाल सचिन मलिक ने बताया कि आरोपियों के पास से एक फर्जी बिल्टी भी मिली है। बिल्टी की भी जांच की जा रही है। साथ ही दोनों को जेल भेज दिया गया है।