{"_id":"60322a2bb29480196438f0d2","slug":"bulandshahr-people-stops-tejas-express-demanding-construction-of-an-underpass","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोकी तेजस एक्सप्रेस, एडीएम के समझाने पर खत्म किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोकी तेजस एक्सप्रेस, एडीएम के समझाने पर खत्म किया धरना
Sun, 21 Feb 2021 03:08 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 21 Feb 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रोकी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के चोला चौकी क्षेत्र के गांव गांगरोल में अंडरपास की मांग को लेकर गांव वालों ने अलीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही तेजस एक्सप्रेस को रोककर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है की उनके सारे खेत ट्रैक के दूसरी तरफ हैं।
विज्ञापन
बीच में रास्ता न होने के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेन रोकने की सूचना पर एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, एसपी सिटी, सिकंदराबाद पुलिस, ककोड पुलिस समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एडीएम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और कहा कि इस मामले पर एक वार्ता बुलाई जाएगी और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि आपकी समस्या का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यहां की स्थिति वाकई विकट है। एडीएम की इस बात पर लोग धरना स्थल से उठ गए।
विज्ञापन