फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr News UP Police Constable Saved Life Unconscious Monkey BY Giving Cpr Video viral

UP: पुलिस कर्मी ने दिखाई मानवता की मिसाल, बुलंदशहर में बेहोश पड़े बंदर की CPR देकर बचाई जान; देखें वीडियो

Thu, 30 May 2024 02:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 30 May 2024 02:40 PM IST
सार

बुलंदशहर के थाना छतारी के बाहर एक बंदर गर्मी से बेहोश होकर पेड़ से नीचे गिर गया। यहां तैनात एक पुलिस कर्मी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उसे सीपीआर दी और उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन
Bulandshahr News UP Police Constable Saved Life Unconscious Monkey BY Giving Cpr Video viral
Constable Saved Life Unconscious Monkey - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस कर्मी ने मानवता की मिसाल पेश की है। यूपी पुलिस के जवान ने एक बंदर की जान बचाई है। उसका वीडियो वारयल हो रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, बुलंदशहर जिले के छतारी में बंदरों की भरमार है। यहां पुलिसकर्मियों के साथ ही आमजन बंदरों से परेशान रहते हैं। लेकिन इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में आम लोगों के साथ वन्यजीव भी परेशान हैं। 
विज्ञापन


थाना छतारी के बाहर एक बंदर गर्मी से बेहोश होकर पेड़ से नीचे गिर गया। थाना में कार्यरत पुलिस कर्मी विकास तोमर ने भीषण गर्मी में बेहोश हुए बंदर की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। विकास तोमर ने बंदर को पहले हार्ट पंपिंग कर उसको होश में लाया गया इसके बाद ठंडे पानी पिलाकर उसको ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि थाना छतारी के बाहर एक बंदर गर्मी से बेहोश होकर पेड़ से नीचे गिर गया था। जहां सभी लोग उसे दूर भाग रहे थे। वहीं थाने में तैनात सिपाही विकास तोमर आगे बढ़कर आए। उन्होंने बंदर को गोदी में उठाकर पानी पिलाया होश नहीं आने पर हार्ट पंपिग की। 

करीब कुछ दस मिनट तक उसका सीना दबाकर हार्ट पंपिग दी। फिर ठंडे पानी उस पर डाला और पानी पिलाया। इस दौरान अन्य बंदर भी वहां मौजूद थे, लेकिन विकास बेखौफ उस बंदर के बच्चे के इलाज में जुटे रहे। पुलिसकर्मी विकास तोमर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं स्थानीय लोग भी सराहनीय कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।

विकास तोमर पशु प्रेमी है। ठंड और गर्मी के मौसम में कुत्तों के पिल्लो (बच्चे) को भी बीमारी से बचाने के लिए प्रयास करते रहे हैं। उन्हें खाना खिलाना और अपने पैसों से दूध आदि पिलाते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed