{"_id":"612d38bd8ebc3e7a1a5a4647","slug":"bulandshahr-news-ghaziabad-news-gbd2250309140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोला में बना 28वां थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोला में बना 28वां थाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोला में बना 28वां थाना
चोला। लंबे इंतजार के बाद चोला रिपोर्टिंग चौकी सोमवार को थाने में तब्दील हो गई। सोमवार को एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल, आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार ने चोला थाने में विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। करीब 40 लाख की आबादी वाले जनपद में यह 28वां थाना है। लंबे समय से कोतवाली देहात की रिपोर्टिंग चोला चौकी के थाना बनाने की कवायद चल रही थी। क्षेत्र के लोग भी चोला रिपोर्टिंग चौकी को थाना बनाए जाने की मांग समय-समय पर उठाते रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी बुलंदशहर रविन्द्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह के अलावा जनपद के अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के व्यापारी, गणमान्य लोग मौजूद रहे।
चोला थाने के अंतर्गत आते हैं 36 गांव
नवसृजित थाने में आने वाले कुल 36 गांव/मजरे हैं। वर्तमान में जनपद बुलंदशहर में महिला थाना सहित कुल 27 थाने थे। नवसृजित थाना चोला बनने से अब जनपद में थानों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि चोला थाने में कुछ गांव खुर्जा देहात थाना और कुछ गांव कोतवाली सिकंदराबाद के भी जोड़े जाएंगे।