फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr mother killed his 15 month son by strangling throat then self consume poison jump from second floor to death

बुलंदशहरः 15 माह के बेटे की गला रेतकर हत्या, फिर जहर खाकर दूसरी मंजिल से कूद गई मां

Thu, 25 Feb 2021 01:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Feb 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr mother killed his 15 month son by strangling throat then self consume poison jump from second floor to death
बुलंदशहरः महिला ने बेटे की हत्या के बाद की आत्महत्या, वारदात केे बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के नरौरा के रामघाट थाना क्षेत्र के गांव विजय नगलिया में एक मां ने अपने 15 माह के मासूम बेटे की दराती से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जहर खाने के बाद दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस घटना के बारे में जब से खबर फैली है पूरे इलाके में दहशत और अचरज का माहौल है कि कैसे कोई मां अपने बच्चे की हत्या कर सकती है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इस दौरान विजय नगलिया गांव निवासी जितेंद्री ने छत पर जाकर पहले अपने 15 माह के बेटे रक्षित को जहर खिलाया। उसके बाद दराती से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाद में उसने भी जहर खा लिया और दूसरी मंजिल स्तिथ छत से छलांग दी। नीचे सो रही महिला की ननद ने जब महिला के गिरने की आवाज सुनी तो बाहर आकर देखा। इसके बाद उसके शोर मचाने पर अन्य परिजन और ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से सूचना पाकर मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार महिला का पति जयपुर में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है।


महिला के पति को भी सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है की महिला कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वहीं, सीओ डिबाई वंदना शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही इस वारदात के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed