फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr man died in suspicious condition in meat factory murder suspected

Bulandshahr: मीट फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला व्यक्ति, हत्या का आरोप

Thu, 30 Mar 2023 10:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 30 Mar 2023 10:58 AM IST
सार

कपिल के अनुसार रोजाना फैक्टरी पहुंचने पर वह घर पर फोन करते थे। रमजान के चलते फैक्टरी में रोजाना तड़के चार बजे बुलाया जाता था। गुरुवार को घर पर फोन नहीं करने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए। उमेश को फोन मिलाया तो कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
Bulandshahr man died in suspicious condition in meat factory murder suspected
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव में स्थित मीट फैक्टरी में पैकिंग ठेकेदार का शव बाथरूम में फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं ठेकेदार के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बरौली निवासी कपिल ने बताया कि उसके पिता उमेश (45) पुत्र भीमसेन मुंडाखेड़ा मार्ग स्थित मदीना मीट फैक्टरी में पैकिंग ठेकेदार के रूप में कार्य करते थे। गुरुवार सुबह चार बजे बरौली से मीट फैक्टरी काम पर आए थे।
विज्ञापन


कपिल के अनुसार रोजाना फैक्टरी पहुंचने पर वह घर पर फोन करते थे। रमजान के चलते फैक्टरी में रोजाना तड़के चार बजे बुलाया जाता था। गुरुवार को घर पर फोन नहीं करने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए। उमेश को फोन मिलाया तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कपिल फैक्टरी पर गया तो, उसे अंदर जाने से मना कर दिया गया। उसने परिजन व गांव के अन्य लोगों को सूचित किया। भीड़ जमा होने के बाद अंदर की मजदूर महिलाओं ने बताया कि उमेश का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर सीओ दिलीप सिंह समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed