{"_id":"6290afac5173fd2d873d13a2","slug":"bulandshahr-jahangirpur-boy-drown-5-days-ago-in-canal-now-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: पांच दिन पहले नहर में डूबे मासूम का शव नहर में मिला, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: पांच दिन पहले नहर में डूबे मासूम का शव नहर में मिला, परिवार में छाया मातम
Fri, 27 May 2022 04:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 27 May 2022 04:32 PM IST
सार
अनूपशहर से गोताखोर को बुलाया गया। गोताखोर लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। नहर के नजदीक सभी थाना क्षेत्रों को बच्चे के डूबे होने की सूचना भेज दी गई।
विज्ञापन
पांच दिन बाद मिला मासूम का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के जहांगीरपुर क्षेत्र में स्थित माचड़ गांव की नहर में 5 दिन पहले नौ वर्षीय मासूम डूब गया था। गोताखोर की मदद से लगातार मासूम की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह अलीगढ़ की नहर में बच्चे का शव मिला।
विज्ञापन
मांचड़ गांव निवासी प्रेमपाल ने बताया कि 22 मई को उनका नौ वर्षीय बेटा सजंय नहर में नहाने गया था। इसी दौरान नहाते हुए बच्चा नहर में डूब गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहांगीरपुर थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर नहर में बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
अनूपशहर से गोताखोर को बुलाया गया। गोताखोर लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। नहर के नजदीक सभी थाना क्षेत्रों को बच्चे के डूबे होने की सूचना भेज दी गई। शुक्रवार सुबह फतेहगढ़ी, थाना खैर, अलीगढ़ से सूचना मिली कि बच्चे का शव बरामद हुआ है। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन