फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr husband killed wife after small quarrel then surrender himself in police station

कातिल पति: शादी के 15 साल बाद चार बच्चों की मां को दी रूह कंपाने वाली मौत, फिर पहुंचा यहां और...

Mon, 13 Mar 2023 12:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Mar 2023 12:34 PM IST
सार

थाना पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया और मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हालांकि, अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है।

विज्ञापन
bulandshahr husband killed wife after small quarrel then surrender himself in police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिर थाने पहुंच गया। एक छोटी सी लड़ाई का खूनी अंजाम होगा ये किसी ने नहीं सोचा था। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


गांव खुशहालपुर निवासी आरोपी अजीत सिंह ट्रक चालक है। उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व आशा से हुई थी। दोनों की चार संतानें हैं। बताया गया कि रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


रात में मामला शांत हो गया। लेकिन, सोमवार सुबह फिर से दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान अजीत ने दुपट्टे से अपनी पत्नी आशा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी खुद ही गुलावठी थाने जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने जाकर उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है। थाना पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया और मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हालांकि, अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed