फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr: FIR on groom and his father for marrying without permission

बिना अनुमति के निकाह करने पर दूल्हे व उसके पिता पर हुई एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr: FIR on groom and his father for marrying without permission
बुलंदशहर। कोरोना वायरस को लेकर सरकार की गाइड लाइन के विपरित जाकर एक व्यक्ति ने अपने बेटे का निकाह किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति भी नहीं ली गई।हद तो तब हो गई, जब दूल्हे और उसके पिता ने निकाह के बाद अपने घर पर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में काफी लोग एकत्रित हो गए। बाद में पुलिस को पता चला कि उन्होंने दूल्हा और उसके पिता के खिलाफ कोरोना संक्रमण फैलाने की आशंका की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला साठा स्थित पीर वाली गली निवासी मोहम्मद नौशाद ने अपने बेटे सलमान का रिश्ता कुछ दिन पहले ऊपरकोट निवासी एक युवती से तय किया था। मंगलवार को दिन में निकाह हुआ। बेटी के यहां अधिक लोग एकत्रित नहीं हुए। केवल पांच लोग ही निकाह करने के लिए पहुंचे थे। निकाह करके आने के बाद सलमान और उसके पिता मोहम्मद नौशाद ने एक पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन में करीब 50 से अधिक मेहमान और दोस्त एकत्रित हुए। जिस समय पुलिस को पता चला कि आयोजन हो रहा तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक मेहमान और दोस्त जा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे सलमान और पिता मोहम्मद नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जो लेाग समारोह में एकत्रित हुए थे। उनके स्वास्थ्य विभाग से बात करके खून के सैंपल लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed