फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr: Devar molested married father, father-in-law molested

विवाहिता के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, ससुर ने की छेड़छाड़ 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr: Devar molested married father, father-in-law molested
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक विवाहिता का अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया। पीड़िता ने देवर पर दुष्कर्म करने और ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया गया।देहात पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात की एक कालोनी निवासी पीड़ित विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि कुछ माह पहले उसकी शादी दिल्ली के एक युवक से   हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया, लेकिन आरोपी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ना होने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। उसे बात-बात पर मारापीटा जाने लगा। एक बार उसका जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीते दिनों ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जबकि देवर ने दुष्कर्म किया। उसकी हत्या करने के इरादे से फायर भी किया गया। किसी तरह उसकी जान बच सकी। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही प्रारंभिक दृष्टया मामला दहेज उत्पीड़न का सामने आ रहा है। जबकि दुष्कर्म और छेड़छाड़ की वारदात संदिग्ध नजर आ रही है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed