फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr: Deadly attack on victim for molestation

दहेज की खातिर पीड़िता पर किया जानलेवा हमला, छेड़छाड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr: Deadly attack on victim for molestation
बुलंदशहर। अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता पर जानलेवा हमला करने व देवर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित विवाहिता ने मामले में महिला थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि अभी तक आरोपियों को दबोचा नहीं जा सका है।  मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी चित्रा का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व नरसेना थाना क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी युवक जयप्रकाश पुत्र प्रमानंद के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन आरोपी ससुराली जन दहेज में मिले सामान से खुश नहीं थे, वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांगे पूरी ना होने पर आरोपी पीड़िता का उत्पीड़न भी कर रहे थे। आरोप है कि बीते दिनों पीड़िता अपने ससुराल में अकेली मौजूद थी, इस दौरान उसका एक देवर उसके कमरे में घुस आया। जहां उसने पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। इस बाबत पीड़िता ने अन्य ससुराली जनों को जानकारी दी। जिस पर आरोपियों ने उल्टा पीड़िता पर ही आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। साथ ही घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्दी सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed