फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr: Dead body of missing taxi driver, six including BJP leader accused of murder

लापता टैक्सी चालक का मिला शव, भाजपा नेता समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr: Dead body of missing taxi driver, six including BJP leader accused of murder
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नजीमपूरा भूड़ निवासी एक टैक्सी चालक सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी पत्नी ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बुधवार को उसका शव देहात कोतवाली क्षेत्र में नहर की पटरी के किनारे पड़ा मिला।पुलिस ने अब मामले में एक भाजपा नेता समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नजीमपुरा भूड़ निवासी महिला गुंजन वर्मा ने सोमवार को नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसका पति नीरज कुमार वर्मा अपनी  वैगनआर कार को टैक्सी में चलाता था। जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। सोमवार सुबह भी नीरज वर्मा घर से गाड़ी लेकर निकले थे। लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं लौटे। जिसके बाद गुंजन व अन्य परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। वहीं बुधवार दोपहर को नीरज कुमार वर्मा का शव देहात कोतवाली क्षेत्र में नहर के किनारे पड़ा हुआ कुछ राहगीरों ने देखा। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त कर पत्नी व अन्य परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नीरज की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मृतक की पत्नी गुंजन वर्मा ने मामले में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेशचंद लोधी व बिजेंद्र लोधी, दिनेश कुमार लोधी पुत्रगण स्व. रामप्रसाद, शिवम पुत्र महेश, पुष्पेंद्र उर्फ चिंकी पुत्र बिजेंद्र, गौरव पुत्र रामकिशन निवासीगण नजीपुराभूड़  पर अपने पति नीरज कुमार वर्मा के अपहरण व हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अभी तक हत्या के कारणों की तह तक नहीं पहुंच सकी है।  कोट  तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नामजद अभियुक्तों का नीरज वर्मा से प्रापॅर्टी विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। यहीं हत्या का कारण है। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच कर रात पास कर दिया जाएगा। - योगेंद्र कुमार सिंह, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed