फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr constable s body found with bullet wounds he had lost lakhs in online games

UP: सिपाही का गोली लगा शव मिला, ऑनलाइन गेम में गंवाए थे लाखों, 84 लाख रुपये में बेच दी थी अपनी जमीन

Mon, 07 Apr 2025 11:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर/बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर/बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Apr 2025 11:16 PM IST
सार

सिपाही मुजफ्फरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव की सुरक्षा में तैनात थे।सिपाही को तीन गोलियां लगी थीं, लेकिन मौके से सिर्फ एक खोखा ही बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Bulandshahr constable s body found with bullet wounds he had lost lakhs in online games
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

खानपुर क्षेत्र के शेखपुर गढ़वा गांव निवासी सिपाही रुपेंद्र सिंह (33) का शव रविवार देर रात मुजफ्फरनगर में रेल पटरी के पास पड़ा मिला। रुपेंद्र तीन साल से मुजफ्फरनगर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव की सुरक्षा में तैनात था। परिजनों के मुताबिक रुपेंद्र ने ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवाए थे। इसी चक्कर में अपनी जमीन भी 84 लाख रुपये में बेच दी थी।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि 2016 बैच के सिपाही रुपेंद्र का शव मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से सहारनपुर की तरफ तीन सौ मीटर आगे पड़ा था। आंख के पास तीन गोली लगी थीं, जो सिर के आरपार हो गई थीं। मौके पर पुलिस को ऑटोमेटिक मोड पर लगी कारबाइन, उसका एक खोखा, एक कारतूस, कारबाइन में चार जिंदा व एक मिस कारतूस मिला है। दिन में तलाशने पर भी दो कारतूस नहीं मिले। बैग और जेब से मोबाइल भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर सोमवार सुबह सिपाही के पिता, चचेरा भाई विजय, पत्नी कविता, दोनों बच्चे, रिश्तेदार विवेक राजपूत सिविल लाइन थाने पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। शव शाम 4:40 बजे गांव पहुंचा। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। पति का शव देखते ही पत्नी कविता बेहोश हो गई। मां इमरती देवी का भी रो रोकर बुरा हाल था। खानपुर थाने की पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रुपेंद्र ने किसी की भी कॉल रिसीव नहीं की। उसके मोबाइल पर कई मिस कॉल मिलीं। परिचितों ने वॉट्सएप पर मैसेज भी भेजे थे। कुछ ने तो फोन उठाने के बारे में भी लिखा था। कारबाइन को जांच के लिए निवाड़ी लैब भेजा जाएगा। यह भी पता किया जाएगा कि ऑटोमेटिक मोड पर लगने के बाद मैग्जीन में मौजूद अन्य गोलियां कैसे नहीं चलीं। वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा आदि बिंदुओं पर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

हादसे में भाई की हो चुकी है मौत, घर में कमाने वाला कोई नहीं
सिपाही रूपेंद्र के घर में अब कोई कमाने वाला नहीं है। पिता राजेंद्र बुजुर्ग हैं। उन्होंने बताया कि रुपेंद्र बड़ा था। उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी। उसका छोटे भाई केशव की एक साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। उसका एक बेटा है। अब रुपेंद्र चला गया। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार में शोक छाया है।

सिपाही ने बेची थी 84 लाख की जमीन, बची दो बीघा जमीन का भी हो गया था सौदा
परिजनों ने बताया कि सिपाही रुपेंद्र ऑनलाइन गेम के चक्कर में बरबाद हो गया था। उसने 84 लाख रुपये की अपनी जमीन बेची थी। अब भी उस पर लाखों का कर्जा था। बदनामी के कारण आए दिन पत्नी से जान देने की बात भी कहता था। पत्नी कविता के अनुसार वह पिछले तीन साल से काफी परेशान थे। गढ़मुक्तेश्वर में भी एक प्लॉट था, उसे भी उन्होंने सट्टे के चक्कर में बेच दिया था। बुलंदशहर- गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर दो बीघा जमीन बची हुई थी। जिसका हाल में सौदा हुआ था और दो दिन बाद जमीन का बैनामा होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed