फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr: Bike riding miscreants looted cash from gas agency operator

गैस एजेंसी संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी लाखों की नगदी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr: Bike riding miscreants looted cash from gas agency operator
बुलंदशहर।कोतवाली नगर क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार देर शाम गैस एजेंसी संचालक पर हमला कर करीब 2 लाख रुपये की नगदी और स्कूटी लूट ली। घटना का पता चलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार  देहात कोतवाली की यमुनापुरम कॉलोनी निवासी जयप्रकाश शर्मा  पुत्र शिवराज शर्मा की चांदपुर रोड पर दुर्गा गैस एजेंसी है। मंगलवार रात को रोजाना की भांति जयप्रकाश एजेंसी बंद कर अपने मैनेजर के साथ स्कूटी से यमुनापुरम लौट रहे थे। बताया गया कि जब वह चांदपुर बम्बे के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से खड़े चार-पांच बदमाशों ने स्कूटी रुकवा कर उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी स्कूटी छीन ली और स्कूटी में रखे 2 लाख रुपये भी कब्जे में ले लिए। इसके बाद बदमाश अपनी एक बाइक छोड़कर स्कूटी लेकर हाईवे की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी, नगर कोतवाल एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई, किंतु उनका पता नहीं चल सका। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पीड़ित जयप्रकाश ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कोट  मामले में तहरीर के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का राज फाश कर दिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed