फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar ujjivan small finance bank robbery case three robbers arrested in encounter police team rewarded with one point 5 lakh rupees

स्याना बैंक लूट: मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे गिरफ्तार, उज्जीवन बैंक से हुई थी 13.23 लाख की लूट, पुलिस को मिलेगा डेढ़ लाख का इनाम

Mon, 04 Apr 2022 01:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Apr 2022 01:35 PM IST
सार

पुलिस ने जिस तरह से कम समय में इस लूट कांड के आरोपियों को दबोच लिया है उसके बाद सरकार और आईजी मेरठ की ओर से टीम के लिए कुल डेढ़ लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Bulandshahar ujjivan small finance bank robbery case three robbers arrested in encounter police team rewarded with one point 5 lakh rupees
उज्जीवन बैंक लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के स्याना पुलिस और एसओजी ने रविवार देर रात स्याना बैंक में लूट करने वाले नकाबपोश हथियारबंद तीनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट टीम व स्याना पुलिस स्याना कोतवाली की चिंगरावठी चौकी के समीप रविवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान टीम को स्याना की तरफ से बाइक सवार तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। बाइक को रोकने का इशारा करने पर बाइक सवार बाइक को बाहर की तरफ मोड़कर दौड़ाने लगे। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। अपने आप को घिरा देख पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग करने पर बाइक सवार तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों की पहचान रवि चौधरी पुत्र विकास निवासी खादमोहन नगर थाना स्याना, चिराग अहलावत निवासी बड्डा वाजिदपुर थाना स्याना और सागर त्यागी निवासी थलइनायतपुर थाना स्याना के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि स्याना बैंक से 13,23,500 रुपये की लूट की थी। पुलिस ने बदमाशों से लूटी गई रकम में से 11,735,00 रुपये की धनराशि घटना में प्रयोग किए गए तीन बैग  व एक पिस्टल समेत अवैध असलहा तथा बाइक बरामद की है।


पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया है। लूटी गई रकम में से बदमाश रवि ने रविवार को 1.5 लाख रुपये की धनराशि अपने भाई को दे दी थी। पुलिस बदमाश  के भाई से 1.5 लाख की रकम को बरामद करने के प्रयास में जुट गई है। वहीं, एसएसपी ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह ने एक लाख रुपये और आईजी मेरठ ने 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed