फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Two doctors Corona positive, private ward is still opening

दो डॉक्टर पॉजीटिव, फिर भी खुल रहा प्राइवेट वार्ड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar Two doctors Corona positive, private ward is still opening
बुलंदशहर। जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में चार चिकित्सकों में से दो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैं। जिसके बाद भी विभाग द्वारा वार्ड को सील नहीं किया गया। वार्ड के सील न किए जाने के कारण वार्ड में अन्य लोगों की आवाजाही बनी हुई है। जिला अस्पताल के नए प्राइवेड वार्ड में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद चिकित्सकों को रहने के लिए खाली कर दिया गया था। प्राइवेट वार्ड में कोविड-19 के नोडल अधिकारी समेत चार चिकित्सक रह रहे थे। गत सप्ताह में चार चिकित्सकों में से दो चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके बावजूद वार्ड को न तो अस्पताल प्रशासन द्वारा सैनिटाइज करवाया गया है और न ही वार्ड में सीलिंग की कार्रवाई की गई हैं। वहीं, एक चिकित्सक अक्सर वार्ड में मरीजों का भी इलाज कर रहे हैं। जिसकी जानकारी होने के बाद भी अफसर अंजान बने बैठे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि प्राइवेट वार्ड को सैनिटाइज करवा दिया जाएगा। साथ ही संबंधित कमरे बंद हैं, जिन्हें सील करवाया जाएगा। अगर कोई चिकित्सक वार्ड में मरीजों को देख रहा हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed