फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar The main roads of the city get entangled in the jam

जाम के झाम में उलझीं शहर की मुख्य सड़कें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar The main roads of the city get entangled in the jam
नगर के वलीपुरा नहर रोड पर लगा जाम। - फोटो : AMAR UJALA
बुलंदशहर। दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को एक बार फिर सडकों पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था धूमिल होने के कारण शहर के मुख्य बाजार और सड़कें भी सोमवार को जाम के झाम में उलझी नजर आईं। जिसे बाद में पहुंची यातायात पुलिस ने पहुंच कर खुलवाया। गौरतलब है कि गत शासन के निर्देश पर हर सप्ताह के शनिवार व रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होना है। इसी के चलते दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को एक बार फिर सडकों पर वाहनों की कतारें नजर आई। सोमवार को बाजार खुले और उनमें रौनक भी रही। दो दिन बाद बाजार खुले तो काफी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए पहुंचें। लेकिन, प्रशासन की ढुलमुल अव्यवस्था के चलते शहर के मुख्य मार्ग सोमवार को दिनभर जाम के झाम में उलझे रहे। मुख्य रूप से वलीपुरा नहर से डीएवी फ्लाईओवर तक, अंसारी चैक से जिला अस्पताल रोड और कालाआम तक व स्याना अडडा चैराहे तक जाम की भयावह स्थिति बनी रही। यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर शौर्य कुमार सिंह ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही उसे खुलवा दिया गया था। जाम में फंसी नगर मजिट्रेट और सीओ सिटी की गाड़ी बुलंदशहर। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी सड़़कों पर आवाजाही कम नहीं हो रही है। नगर पालिका से लेकर अंसारी रोड चोराहे तक घंटो का जाम लग गया। इस बीच नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी की गाड़ी भी जाम में फंसी रही। अंत में सीओ सिटी के हमराहों ने आगे जाकर जाम को खुलवाया तब कहीें जाकर नगर मस्ट्रिेट और सीओ सिटी की गाडि़य़ां निकल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed