फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Temperature dropped due to strong wind and rain

तेज हवा और झमाझम बारिश से गिरा तापमान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar Temperature dropped due to strong wind and rain
बुलंदशहर। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार की रात्रि मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आ गई। वहीं, शुक्रवार शाम को झमाझम बारिश होने से भी लोगों ने राहत ली। आगामी दिनोंं में और भी तेज हवा और बारिश आने की संभावना बरकरार है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से सूख रही फसलों को संजीवनी मिलेगी। जनपद में पिछले कुछ दिनों से तापमान बढऩे के साथ भीषण गर्मी अपना रंग दिखा रही थी। इसी बीच मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। हालांकि बृहस्पतिवार की सुबह से ही बादल और सूर्यदेव के बीच अठखेलियां शुरू हो गई थी। देर रात्रि से तेज हवा चलने लगी और बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा। हवा का रुख भी पछुआ से पूर्वा हो गया। वहीं, पहासू क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। जबकि शुक्रवार की सुबह बादलों के बीच सूर्यदेव के भी दर्शन हुए। तापमान में गिरावट तो आई, लेकिन मौसम में नमी बढऩे से चिपचिपहाट वाली गर्मी का अहसास होने लगा। अधिकतम तापमान गिरकर ३५ और न्यूनतम २३ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, देर शाम एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश ने पिछले एक सप्ताह की गर्मी धो डाली। बारिश के चलते सीनर लाइन की खुदाई से टूटी पड़ी सड़कों के चलते चांदपुर रोड, अंबर सिनेमा रोड और टीचर्स कालोनी रोड समेत अन्य स्थानों पर लोगों को कीचड़ से परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को अधिकतम तापमान कम होकर ३४ और न्यूनतम २४ डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि आगामी दिनों में और भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बरकरार है। यह बारिश सभी फसलों के लिए भी फायदेमंद होगी तो गर्मी से भी राहत दिलाएंगी। किसान भी बारिश होने से सूख रही फसलों को संजीवनी मिलने की आश लगा रहे हैं। तेज हवा चलने से आम के बागान किसानों की बढ़ी चिंता तेज हवा चलने से बागान किसानों की चिंता बढ़ गई है। बागान किसान जगनेश और रमेश का कहना है कि इससे पहले भी दो बार आई आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान हो चुका है। अब आम बड़ा होने लगा है और तेज हवा भी चलने लगी है। ऐसे में यदि और तेज हवा चलती है पहले से अधिक आम पेड़ से गिरने की संभावना अधिक बन रही है। यह बागान किसानों के लिए चिंता का विषय है। आंधी आने पर गिरने वाले आम से बागान किसानों को बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed