फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Salempur police station incharge Dalveer Singh removed on constant complaints

लगातार शिकायतों पर हटाए गए सलेमपुर प्रभारी दलवीर सिंह

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar Salempur police station incharge Dalveer Singh removed on constant complaints
बुलंदशहर। सलेमपुर थाना प्रभारी के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसएसपी ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। सलेमपुर प्रभारी को हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा भी एसएसपी ने विभिन्न पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया है। जिससे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से सलेमपुर थाना प्रभारी दलवीर सिंह के खिलाफ शिकायत एसएसपी दफ्तर पहुंच रहीं थीं। इन्हीं शिकायतों के चलते एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सलेमपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दलवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही चोला चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक आनंदवीर मलिक को सलेमपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बुगरासी चौकी से उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार को स्वाट सेल, ऊंचागांव चौकी प्रभारी विनोद कुमार को नगर कोतवाली खुर्जा गेट चौकी प्रभारी, शिकारपुर कोतवाली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह को चोला चौकी प्रभारी और खुर्जा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप कुमार को बुगरासी चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को खुर्जा कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed