फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar Poster paste the free screening of Kovid-19 in the hospital

अस्पताल में कोविड-19 की निशुल्क जांच को पोस्टर चस्पा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar Poster paste the free screening of Kovid-19 in the hospital
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में कोविड-१९ की जांच निशुल्क की जाएगी। साथ ही अगर कोई कर्मचारी रुपये की मांग करता है तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। रुपये लेकर कोरोना की जांच करने का समाचार प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा आइसोलेशन वार्ड समेत जिला अस्पताल परिसर में निशुल्क जांच की जानकारी देने को पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में संक्रमण की पहचान के लिए शासन द्वारा ट्रूनेट से कोरोना जांच की सुविधा दी गई थी। प्रतिदिन निर्धारित संख्या में जांच किए जाने को अस्पताल के कुछ कर्मियों ने चिकित्सक संग मिलकर अवैध उगाही करना शुरू कर दिया। जबकि, यह जांच निशुल्क की जाती हैं। मरीजों द्वारा समय-समय पर अस्पताल प्रशासन को संज्ञान में बताने के बावजूद कर्मियों और चिकित्सक की उगाही जारी थी। मरीजों से निशुल्क जांच के नाम पर उगाही की जानकारी को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में 'जिला अस्पताल में रुपये लेकर कोरोना जांच का आरोपÓ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। निशुल्क जांच के नाम पर रुपये लेने के मामले का समाचार प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिसे अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल की बदनामी होता देख अस्पताल परिसर में 'कोविड-१९ की जांच निशुल्कÓ के पोस्टर लगवा दिए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले में जांच के नाम पर चुप्पी साध रखी है और मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में कोरोना की जांच निशुल्क की जा रही हैं। जांच के नाम पर रुपये मांगने संबंधी किसी ने शिकायत नहीं की हैं। शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी। बताया कि कोरोना की निशुल्क जांच के लिए अस्पताल परिसर में पोस्टर लगवा दिए गए हैं। ज़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed