फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar police lodge to Fir on different police station against ex MLA Guddu Pandit break of lock down

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर अलग अलग थानों में दर्ज हुईं दो एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar police lodge  to Fir  on different police station  against ex MLA Guddu Pandit  break of lock down
संवाद न्यूज़ एजेंसी बुलंदशहर। डिबाई विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके गुड्डू पंडित व उनके साथियों पर लॉकडाउन उल्लंघन मामले में अनूपशहर व डिबाई कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई हैं। दोनों ही स्थानों पर वह अपने अपने साथियों के साथ अंतिम संस्कार कार्यक्रमो में साथियों संग पहुंचे थे। गौरतलब है कि मंगलवार को अनूपशहर के गांव पगौना में साधुओं की हत्या कर दी गयी थी। शाम को संत नीति के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया था। बताया गया कि इस दौरान पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अपने 20-25 अज्ञात साथियों के साथ गांव में पहुंचे थे। जिससे लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन हुआ था। पुलिस ने पूर्व विधायक समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर डिबाई कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गत सोमवार को गांव औरंगाबाद कसेर में महिला की हत्या कर दी गयी थी। मंगलवार को लॉकडाउन नियमो का उल्लंघन करते हुए मृतका की अंत्येष्टि में पूर्व विधायक 30-35 लोगों के साथ पहुंचे थे। डिबाई कोतवाल अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि मामले एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। वहीं, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने बताया कि वह अपने क्षेत्र वासियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। चाहे कितने भी एफआईआर झेलने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed