फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar news

बिलसूरी चौकी प्रभारी को किया निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बिलसूरी चौकी प्रभारी को किया निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसएसपी ने परचून व्यापारी को डराकर हजारों रुपये वसूलने के आरोप में सिकंदराबाद की बिलसूरी चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि सिकंदराबाद की बिलसूरी चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह गौड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी के अनुसार बीते दिनों सिकंदराबाद के गांव पिलखनवाली निवासी महेंद्र पुत्र कुंवरपाल सैनी द्वारा उनके समक्ष उपस्थित होकर बताया गया था कि वह गांव में परचून की दुकान है। बीते दिनों उस पर पेट्रोल बेचने का आरोप लगाकर बिलसूरी चौकी पर लाया गया, जहां चौकी प्रभारी ने उसे डरा-धमकाकर 14 हजार रुपये वसूल लिए गए। इसके पश्चात उस पर आबकारी अधिनियम का मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोप सत्य प्रतीत होने पर चौकी प्रभारी बिलसूरी सत्यपाल सिंह गौड़ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिकंदराबाद को सौंप दी गई है, जो सात दिन में जांच पूरी कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed