फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Minor raped in school room for three hours

स्कूल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Minor raped in school room for three hours
खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहने आई एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के एक स्कूल में तैनात कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। घर वापस पहुंचकर तबियत खराब होने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया  है। मिली जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय एक किशोरी पिछले एक माह से थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में रह रही थी। गत 15 जुलाई को गांव स्थित एक विद्यालय में स्थित कैंटीन से वह समोसा लेने गई थी। कैंटीन में मौजूद स्कूल का एक कर्मचारी किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ स्कूल के एक कमरे में ले गया। जहां उसने नाबालिग किशोरी के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने उसे शोर मचाने या शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी थी। घर पहुंचकर किशोरी की तबियत अचानक खराब होने पर उसने अपने पिता को बुलाने की जिद की। शाम को अपने पिता से मिलते ही पीड़ित किशोरी ने रोते हुए पिता को बताया। पीड़ित किशोरी के पिता ने आरोपी युवक प्रदीप उर्फ प्रदुल पुत्र रघुनंदन के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल कराया गया है। खानपुर थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक प्रदीप उर्फ प्रदुल को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed