फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Lover couple ate poison, girlfriend dies

प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar Lover couple ate poison, girlfriend dies
नरौरा। क्षेत्र के कस्बानुमा ग्राम राजघाट में रविवार देर रात एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जिससे 16 वर्षीय प्रेमिका की मौत हो गई। जबकि, प्रेमी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ ले जाया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि राजघाट निवासी युवक (22) गंगा नदी में नाव चलाने का कार्य करता है। युवक का गांव की ही एक किशोरी (16) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत दो तीन दिन पूर्व प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई थी। जिसकी जानकारी युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों को दी। तब किशोरी के परिजन उसे अपने घर ले गए। रविवार को आधी रात के बाद मौका पाकर किशोरी प्रेमी के घर पहुंच गई। इस दौरान युवक के परिजन घर की छत पर सोए हुए थे। घर में ही दोनों ने जहर खा लिया। किशोरी के घर पर उसकी मां की रात्रि लगभग ढाई बजे आंख खुली तो देखा किशोरी घर पर नहीं थी। जिस पर उसकी माँ युवक के घर पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि दोनों बेहोशी की हालत में छटपटा रहे थे। उसके शोर शराबा करने पर छत पर सो रहे युवक के परिजन एवं मौहल्ले के अन्य लोग भी जाग गए। जिसके बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए डिबाई ले गए, जहां किशोरी की मौत हो गई। जबकि युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ ले जाया गया है। एसएचओ दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का अलीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किसी भी पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों को नहीं पसंद था रिश्ता नरौरा। ग्रामीणों के अनुसार प्रेमी युगल एक ही गांव व एक ही जाति के होने के कारण परिजनों को उनका रिश्ता पसंद नहीं था। दोनों ग्राम राजघाट के रहने वाले एवं एक ही जाति के थे। इन दोनों का प्यार इनके परिजनों को नागवार गुजर रहा था। जिससे बीति रात्रि दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई। जबकि प्रेमी चिकित्सालय में जिंंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। वहीं, मृतका की मां का आरोप है कि प्रेमी उसे घर से बुलाकर ले गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed