फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Lockdown violation: Seven FIRs in 24 hours, 26 people nominated

लॉकडाउन उल्लंघन: 24 घंटे में सात एफआईआर, 26 लोग हुए नामजद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar Lockdown violation: Seven FIRs in 24 hours, 26 people nominated
बुलंदशहर। लॉकडाउन का उल्लंघन और बाजार खुलने के बाद भी लापरवाही कर रहे लोगों पर पुलिस सख्त है। इसी परिपेक्ष में पुलिस ने पिछले 24 घंटों में सात मुकदमे दर्ज किए हैं। जिसमें 26 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें वह लोग शामिल है, जो शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। मास्क पहनकर बाजारों में नहीं पहुंचे थे। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। 24 मार्च से लेकर अभी तक कुल 1400 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। जिनमें नामजदों की संख्या भी 4486 हो गई है। जबकि बृहस्पतिवार तक इन मुकदमों की संख्या 1393 थी। नामजदों की संख्या 4460 थी। इसके अलावा 14 हजार 383 वाहनों का चालान किया जा चुका है। 12 लाख चार हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा 661 वाहनों को सीज कर दिया गया है। उधर, 11 हजार 907 वाहनों को पास बनाकर दिया गया है, ताकि वह लोगों की सेवा कर सके। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने जिले के लोगों से अपील की है कि वह अब पुलिस लाइन में पहुंचकर चालान भुगतने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यदि किसी को आनलाइन चालान भुगतना है तो वह भी सुविधा उत्तर प्रदेश पुलिस डॉट कॉम पर जाकर बुलंदशहर पुलिस लिंक पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed