फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Eight new corona infected, including a petrol pump worker

एक पेट्रोलपंप कर्मी समेत आठ नए संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Eight new corona infected, including a petrol pump worker
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमित के मामले अभी थमने का नाम नहीं ले रहे हें। सोमवार को आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। जिसमें एक पेट्रोलपंप कर्मी, एक मेडिकल स्टोर संचालक और एक प्रवासी शामिल हैं। वहीं, कोविड-19 अस्पताल से सात मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। आठ नए संक्रमित मिलने पर जनपद में अब संक्रमितों का आंकड़ा 594 हो गया हैं।  इसमें से 418 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 156 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अनलॉक-वन के दौरान जनपद में कोरोना ग्राफ बढऩे का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। जनपद के सात क्षेत्रों के आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जनपद में ढाका से आए एक प्रवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। साथ ही गांव मांगलौर निवासी एक युवक जांच में कोरोना पॉजिटिव आया हैं। युवक के संपर्क में आने वालों को विभाग द्वारा क्वारंटीन किया जा रहा हैं। बीबीनगर के गांव लोहराला निवासी एक पेट्रोलपंप कर्मी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जिसके संपर्क में आने वालों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया हैं। स्याना नगर में एक मेडिकल स्टोर संचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इससे पूर्व भी नगर में एक मेडिकल स्टोर संचालक कोरोना पॉजिटिव मिल चुका हैं। डिबाई क्षेत्र के गांव दौलतपुर खुर्द निवासी एक युवक की अलीगढ़ में उपचार के दौरान कोरोना की पुष्टि हुई हैं। पहासू क्षेत्र के गांव डिग्गी निवासी एक युवक की ग्रेटर नोएडा में उपचार के दौरान रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार युवक गाजियाबाद की एक कंपनी में काम करता है और फिलहाल गे्रटर नोएडा के हल्द्वोनी गांव में रह रहा था। गुलावठी नगर के मौहल्ला रामनगर में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। जो पूर्व में पॉजिटिव आए युवक के संपर्क में आने पर संक्रमण की चपेट में आया हैं। इसके अलावा खुर्जा क्षेत्र में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वहीं, खुर्जा के तीन, सिकंदराबाद के दो और गुलावठी व पहासू के एक-एक मरीज को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसमें एक मेरठ से तो पांच वीआईआईटी और एक चिट्टा अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया हैं। कोट एक प्रवासी, एक मेडिकल स्टोर संचालक और एक प्रवासी समेत आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। साथ ही जनपद के सात मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। नए संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया जा रहा हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed