फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar DM formed team to find fake teachers

फर्जी शिक्षकों की तलाश के लिए डीएम ने गठित की टीम  

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar DM formed team to find fake teachers
बुलंदशहर। शासन के आदेश मिलने पर जनपद के परिषदीय स्कूलों में फर्जी तरीके से शिक्षक बनने वालों की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए डीएम ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में लगातार सामने आ रहे फर्जी तरीके से शिक्षक बनने के मामलों को सरकार ने गंभीरता से लिया। पिछले दिनों शासन ने डीएम को आदेश दिया था कि जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक और कर्मचारियों के दस्तावेज आदि की जांच कर पता लगाया कि वह फर्जी तरीके से नौकरी नहीं कर रहे हैं। यह आदेश मिलने पर डीएम रविंद्र कुमार ने उक्त मामले में जांच के आदेश जारी करते हुए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। इस समिति में अपर जिला मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक ओर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शामिल किया है। इसके अलावा डीएम ने समिति के सदस्यों को फर्जी शिक्षकों की तलाश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed