फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar District General Secretary of Prime Minister Public Welfare Scheme becomes accused of siyana violence

स्याना हिंसा का अरोपी बना प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना का जिला महामंत्री

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar District General Secretary of Prime Minister Public Welfare Scheme becomes accused of siyana violence
स्याना हिंसा के आरोपी को दिया गया मनोनयन पत्र। - फोटो : AMAR UJALA
बुलंदशहर। स्याना हिंसा मामले के चर्चित आरोपी को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान में पद देना भारी पड़ता नजर आ रहा है। विपक्ष ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही सपा के पूर्व जिला महासचिव ने फेसबुक पर उक्त फोटो आदि शेयर कर यूपी पुलिस और पूर्व मुख्यमंत्री को टैग कर सरकार को घेरने की कोशिश की है। गौरतलब है कि स्याना हिंसा केे दौरान पूर्व स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह व चिंगरावठी निवासी एक युवक सुमित की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने कुल 27 नामजद समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 27 नामजद आरोपियों में स्याना नगर का भाजयुमो नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल भी शामिल था। जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। उस पर रासुका समेत हिंसा व हिंसा भड़काने के चार्ज पुलिस ने फाइल किए थे। बीते दिनों शिखर  समेत काफी आरोपी जमानत पर बाहर आ चुके हैं। वहीं, शुक्रवार शाम से आरोपी शिखर अग्रवाल का एक फोटो भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया व अन्य पदाधिकारियों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता आरोपी शिखर को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना में जिले का महामंत्री नियुक्त होने पर मनोनयन पत्र देते दिखाई दे रहे हैं। फोटो वायरल होने व पद देने पर भाजपा की सोशल मीडिया पर किरकिरी हो रही है। सपा के पूर्व जिला महासचिव बादल यादव ने भी उक्त फोटो को फेसबुक पर अपलोड कर युपी पुलिस, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को टैग किया है। इसके अलावा कांग्रेस के नेताओं ने भी भाजपा के पदाधिकारियों की शिखर अग्रवाल के साथ फोटो टिवट किया है। जिस पर भाजपा के पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण भी दिया है। वहीं, मामला सामने के बाद भाजपा के पदाधिकारी और प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के पदाधिकारी अब अपना-अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। इंस्पेक्टर की पत्नी ने भी मांगा इंसाफ सोशल मीडिया फेसबुक पर मृतक इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी ने इंसाफ मांगा है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह सरकार अन्य अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है, उसी तरह उनके पति के हत्यारोपियों का भी एनकाउंटर किया जाए। उनकी यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैै। अभी तक इंस्पेक्टर की पिस्टल नहीं हुई है बरामद गौरतलब है कि स्याना हिंसा मामले में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार व चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस अभी तक इंस्पेक्टर सुबोध की गायब हुई लाइसेंसी पिस्टल को भी बरामद नहीं कर सकी है। कोट प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान संगठन का भाजपा संगठन से कोई लेना देना नहीं है। जनपद के प्रतिष्ठित लोगों ने कार्यक्रम में बुलाया था तो बतौर अतिथि शामिल हुआ था। मुझे शिखर अग्रवाल के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। - अनिल सिसौदिया, जिलाध्यक्ष भाजपा मामला संज्ञान में नहीं था। जैसे ही प्रकरण की पूरी जानकारी हुई संगठन से शिखर अग्रवाल को पदमुक्त कर दिया गया है। - यतेंद्र सेन, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed