{"_id":"62af178898ff4d3d3e1de69f","slug":"bulandshahar-dead-body-recovered-from-mussoorie-canal-in-pahasu-youth-missed-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: पहासू में मसूरी नहर से शव बरामद, गाजियाबाद में लापता हुआ था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: पहासू में मसूरी नहर से शव बरामद, गाजियाबाद में लापता हुआ था युवक
Sun, 19 Jun 2022 06:03 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 19 Jun 2022 06:03 PM IST
सार
मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र के रूप में हुई, जो दो दिन पहले लापता हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
नहर में शव मिला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजियाबाद में गुमशुदा हुए युवक का शव पहासू क्षेत्र में मसूरी नहर से बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों को नहर में बहता हुआ शव दिखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी निवासी नेप सिंह का बेटा नरेंद्र (33) लापता हो गया था। उसके परिजनों ने दो दिन पहले मसूरी थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच रविवार को पहासू क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों को मसूरी नहर में एक शव बहता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने शव को निकालकर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की तो मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र के रूप में हुई, जो दो दिन पहले लापता हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन