फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar covid-19 Corona infection confirmed in another patient two recovered

एक और मरीज में कोराना संक्रमण की हुई पुष्टि, दो हुए ठीक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar covid-19 Corona infection confirmed in another patient two recovered
बुलंदशहर। सैफई से मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक और व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 74 ही रहेगी। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति जेवर के रहने वाले एक नेत्र चिकित्सक हैं। उनका सैंपल जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने जांच को भेजा था, केस गौतमबुद्धनगर में ट्रांसफर होगा। इसके साथ ही राहत की बात यह है कि जनपद के दो और कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मंगलवार शाम सैफई से 91 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 85 सैंपल निगेटिव आए हैं, पांच सैंपलों को दोबारा जांच के लिए भेजा गया है। जबकि, एक जेवर निवासी नेत्र चिकित्सक पॉजीटिव पाए  गए हैं। इसके अलावा मंगलवार शाम को ही दो मरीज ठीक हुए हैं। इनमें एक शिकारपुर निवासी युवती औैर एक नगर क्षेत्र के राधानगर निवासी 12 वर्षीय बच्चा है। युवती का उपचार मेरठ के अस्पताल में और राधानगर निवासी बच्चे का उपचार चिट्टा स्थित कोविड 19 एल-वन अस्पताल में चल रहा था। दोनों लोगों को अस्पताल से डिस्जार्च कर क्वारंटीन सेंटर में भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार जेवर निवासी नेत्र चिकित्सक की पत्नी जिला अस्पताल में कार्यरत बताई जा रही हैं। हालांकि, जिला अस्पताल के सभी कर्मियों की कारोना जांच पूर्व में की जा चुकी है। साथ ही समस्त स्टाफ अपनी क्वारंटीन की अवधि भी पूरी कर चुके हैं। बता दें कि, जनपद के  कोरोना संक्रमित 74 मरीजों में अब तक 56 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा शिकारपुर निवासी एक चिकित्सक की पूर्व में मौत हो चुकी है। जनपद में अब कुल 17 सक्रिय केस रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed