फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Corona infection confirmed in 33people, including physician, 21discharges

चिकित्सक समेत 33 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 21 डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar Corona infection confirmed in 33people, including physician, 21discharges
बुलंदशहर। जनपद के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक चिकित्सक समेत सोमवार को 33 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। नए संक्रमितों में नगर निवासी एक मिठाई विक्रेता भी शामिल हैं। स्याना और पहासू क्षेत्र में सात-सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं दूसरी और 21 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब जनपद का आंकड़ा 765 हो गया हैं, जिसमें 23 लोगों की मौत हो चुकी हैं।जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को नगर समेत सात क्षेत्रों में 33 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले। जिसमें स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पहासू क्षेत्र के काजीखेल निवासी तीन महिला समेत सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्याना क्षेत्र के चौहानपट्टी में एक ही परिवार के छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, साथ ही एक युवक तहसील क्षेत्र के गांव हिंगवाड़ा का निवासी हैं। लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के छह संक्रमित में गांव मांगलौर में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें तीन महिलाएं और दो युवक शामिल हैं, साथ ही गांव बरारी निवासी एक युवक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। बीबीनगर क्षेत्र में किराना व्यापारी के परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दीन दयाल पार्क निवासी एक महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई। बुलंदशहर नगर के अंबर सिनेमा रोड निवासी एक मिठाई विक्रेता की रिपोर्ट भी पॉजीटिव निकली। जिससे नगर में हड़कंप मचा हुआ है, साथ ही हीरापुर में दो महिला और एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। खुर्जा के अहीरपाड़ा निवासी एक महिला और एक पुरुष में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। इसके अलावा डिबाई के मोहल्ला महादेव निवासी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जो पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर कोरोना पॉजिटिव निकला। बताया जा रहा है कि युवक के पिता हेड कांस्टेबल हैं और अनूपशहर थाने में तैनात हैं। 21 मरीज हुए डिस्चार्ज सोमवार को वीआईआईटी से १५, नोएडा से तीन, मेरठ से दो और हापुड़ से एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। जिसमें खुर्जा क्षेत्र के १७, बुलंदशहर के तीन और डिबाई क्षेत्र का एक युवक शामिल हैं। जनपद में अब तक ५२२ मरीज डिस्चार्ज हो चुके है और वर्तमान में २२० संक्रमित का विभिन्न कोविड-१९ अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। कोट स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी और नगर निवासी एक मिठाई विक्रेता समेत ३३ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। साथ ही २१ मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में घर-घर कोरोना संक्रमित की जांच के लिए अभियान अभी जारी हैं। लोग टीम को सही जानकारी दें, जिससे कोरोना चेन को बनने से रोका जा सके। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed