फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Corona infection confirmed in 23, including mobile vendor, 17 discharges

मोबाइल विक्रेता समेत 23 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 17 डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Corona infection confirmed in 23, including mobile vendor, 17 discharges
बुलंदशहर। लोगों की लापरवाही के चलते जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को मोबाइल विक्रेता समेत 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें अधिकांश पूर्व में पॉजिटिव आए व्यक्तियों के संपर्क में आने पर संक्रमित आए हैं। वहीं, 17 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार को खुर्जा नगर के अहीरपाड़ा की महिला, सराय नसरूल्ला में महिला, खुशीपुड़ा में महिला और बुर्ज उस्मान में एक युवक व पंचवटी कालोनी के तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नगर के ईदगाह रोड पर तीन, ईटारोड़ी में दो, गिरधारी नगर में युवक और राधानगर निवासी एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, नगर के राधानगर निवासी एक युवती दिल्ली में पॉजिटिव आई हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार युवती शारदा हॉस्पीटल में कार्यरत है। अनूपशहर की पुरानी तहसील क्षेत्र में दो महिला समेत तहन में कोरोना संक्रमण निकला। शिकारपुर में मोबाइल विक्रेता और गांव कैलावन निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अरनियां क्षेत्र में एक महिला और एक युवक रेंडम जांच में कोरोना संक्रमित निकले। लखावटी ब्लॉक के शिवाली निवासी युवक और जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव मनिया टीकरी निवासी एक युवक रेंडम जांच में कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, कोविड-19 अस्पताल से 17 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। एक व्यापारी की मौत, नहीं हुई पुष्टि जिला अस्पताल में कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मी की मंगलवार को उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई थी। जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य अफसरों द्वारा बुधवार को कर दी गई। वहीं, अनूपशहर निवासी किराना व्यापारी की नोएडा में उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। जिसकी पुष्टि अभी स्वास्थ्य अफसरों द्वारा नहीं की गई हैं। वहीं, दूसरी ओर 1291 कुल संक्रमित में अब तक 1027 लोग डिस्चार्ज हो चुके है और 31 की मौत हो चुकी हैं। शेष 233 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। कोट 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के साथ 17 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। लोगों से अपील है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते रहे और संक्रमित क्षेत्र या बीमार होने पर कोरोना जांच अवश्य कराएं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed