फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Animal slaughter was done in the city area

अवैध रूप से फिर किया गया नगर क्षेत्र में पशु कटान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar Animal slaughter was done in the city area
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की सख्ती के बावजूद पशुओं का अवैध कटान हो रहा है। २४ घंटे के अंदर दूसरी बार अवैध कटान की घटना हुई। पुलिस के दबिश देने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने मौके से काफी मात्रा में मांस और औजार बरामद किए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नगर पुलिस ने अवैध कटान करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसका असर भी नजर आ रहा है और आए दिन ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। शुक्रवार को नगर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला फर्राशान में दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर वहां अवैध कटान करते तीन लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से तीन क्विंतल मांस, एक छुरी, एक गंडासा, कांटा आदि औजार बरामद किए। पुलिस की जांच में भागे आरोपियों की पहचान आरोपी हदीया उर्फ आसिफ पुत्र इदरीश, तोसीफ पुत्र इदरीश एवं इमरान पुत्र मेहरबान निवासी मोहल्ला फर्राशान के रूप में हुई। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है, जल्दी सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed