फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandahahr Worker's daughter Neha Rani topped the district in intermediate

इंटर में श्रमिक की बेटी नेहा रानी ने किया जिला टॉप  

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
bulandahahr Worker's daughter Neha Rani topped the district in intermediate
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में जनपद की छात्रा नेहा रानी ने 89.60 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। दूसरे स्थान पर छात्र सौरभ सोलंकी ने 88.60 फीसदी अंक पाए हैं। जबकि तीसरे स्थान पर रही छात्रा नैना शर्मा ने 87.40 अंक हासिल किए हैं। इंटरमीडिएड की परीक्षा में 500 में 448 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नेहा गांव सराय छबीला निवासी मजदूर सतीश की बेटी है। उसने यह परीक्षा एलपीएसबीवीएम इंटर कॉलेज से दी थी। 500 में से 443 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा छात्र सौरभ सोलंकी चोला क्षेत्र के गांव खानपुर का रहने वाला है। उसके पिता मुकेश सोलंकी किसान हैं। वह भजनपाल भाटी इंटर कॉलेज ककोड़ का छात्र है। इसी तरह तीसरे स्थान पर रही छात्रा नैना शर्मा ने 500 में से 437 अंक हासिल किए हैं। वह गुलावठी की रहने वाली है और उसके पिता शिवदत्त शर्मा डॉक्टर हैं। उसने इंटर की परीक्षा दयावती दीवान सिंह शुक्ला सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed