फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Builder accuses customer of demanding extortion money of Rs 5 crore

Ghaziabad News: बिल्डर ने ग्राहक पर लगाया पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Builder accuses customer of demanding extortion money of Rs 5 crore
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के एक बिल्डर ने प्रोजेक्ट में दुकान बुक कराने वाले खरीदार पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। बिल्डर विपुल गिरी ने नंदग्राम थाने में मंजीत निवासी हरियाणा समेत सात-आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन में एससीसी ब्लासम के नाम से सोसायटी का निर्माण करा रहे राजेंद्र नगर निवासी बिल्डर विपुल गिरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने भाई विनोद गोस्वामी के साथ साइट आफिस पर थे। इसी बीच उनके यहां दुकान बुक कराने वाले हरियाणा निवासी मंजीत अपने साथ सात-आठ लोगों को लेकर आए और उनके भाई से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। बाद में पांच करोड़ रुपये की मांग की। रुपये न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पिस्टल की बट मारकर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उनके स्टाफ के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने मामले में नंदग्राम पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article