UP By Election: 'हाथी' के सामने लंबी छलांग की चुनौती, लोकसभा चुनाव में दौड़ नहीं पाया; 2012 में लहराया था परचम
पिछले चुनावों पर नजर डालें तो 2012 को छोड़कर बसपा यहां से जीत का परचम लहरा नहीं सकी है। 2007 से 2022 तक हुए विधानसभा के चार चुनावों में तीन चुनावों में रनरअप बनकर रह गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में हाथी के सामने लंबी छलांग लगाने की चुनौती है। इस सीट पर हुए पिछले चुनावों पर नजर डालें तो 2012 को छोड़कर बसपा यहां से जीत का परचम लहरा नहीं सकी है। 2007 से 2022 तक हुए विधानसभा के चार चुनावों में तीन चुनावों में रनरअप बनकर रह गई है। 2012 में बसपा से सुरेश बंसल ने भाजपा के अतुल गर्ग को करीब 12 हजार वोटों से हराया था।
बंसल को सबसे ज्यादा वोट लाइनपार विजयनगर क्षेत्र से मिले थे। हालांकि 2007 में वह भाजपा के सुनील शर्मा से करीब 26 हजार वोट से हार गए थे। 2017 में बसपा एक बार फिर से सुरेश बंसल को प्रत्याशी बनाया। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के अतुल गर्ग से हुआ। इस बार बसपा का हाथी छलांग लगाने से पीछे रह गया। कमल ने कमाल दिखाया और तब से लगातार 2022 तक बसपा को दूसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा।
बसपा के काडर वोटों की संख्या सदर सीट पर सबसे अधिक है लेकिन पिछले चुनावों में बसपा ने जीत का स्वाद नहीं चखा। इसके पीछे की वजह वोटों में सेंधमारी मानी जा रही है। अतुल गर्ग के सांसद बन जाने के बाद हो रहे उपचुनाव में बसपा का हाथी क्या कमाल दिखाएगा फिलहाल यह वक्त ही बताएगा।
लोकसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर पहुंच गई थी बसपा
2024 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा का हाथी दौड़ नहीं पाया। सदर विधान सभा क्षेत्र में बसपा उम्मीदवार नंद किशोर पुंडीर को मात्र 13, 983 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की डाॅली शर्मा को 73,950 और भाजपा के अतुल गर्ग को 1,37, 206 वोट मिले थे। बसपा न केवल तीसरे स्थान पर रही बल्कि भाजपा और कांग्रेस की तुलना में बहुत ही कम वोट भी मिले। यह नतीजा पांच महीने पुराना ही है। इसके बाद उप चुनाव हो रहा है। बसपा ने कांग्रेस को छोड़कर आए परमानंद गर्ग को प्रत्याशी बनाया है। इसके पीछे माना जा रहा है कि बसपा का कॉडर वोटर तो मिलेगा ही साथ ही वैश्य और अन्य समाज का भी समर्थन मिलेगा।
पिछले विधानसभा चुनावों पर एक नजर
2022
अतुल गर्ग भाजपा 150205
केके शुक्ला बसपा 32691
2017
अतुल गर्ग भाजपा 1,24, 201 वोट
सुरेश बंसल बसपा 53,696 वोट
2012
सुरेश बंसल बसपा 64, 485 वोट
अतुल गर्ग भाजपा 52,364 वोट
2007
सुनील शर्मा भाजपा 88,506 वोट
सुरेश बंसल बसपा 62,851
बसपा पूरी ताकत के साथ दौड़ में: दयाराम जैन
बसपा जिलाध्यक्ष दयाराम सैन का कहना है कि इस बार चुनाव में बसपा का हाथी पूरी ताकत के साथ दौड़ रहा है। हम मजबूती के साथ मैदान में हैं।