फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BSP changed its candidate within 72 hours

Ghaziabad News: 72 घंटे में ही बदल दिया बसपा ने उम्मीदवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
BSP changed its candidate within 72 hours
गाजियाबाद। बसपा ने 72 घंटे में गाजियाबाद सीट पर अपने प्रत्याशी को बदल दिया। पंजाबी समाज के अंशय कालरा का टिकट काटकर क्षत्रिय समाज के नंदकिशोर पुंडीर को नया प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। माना जा रहा है कि इसके पीछे रणनीति भाजपा से नाराज बताए जा रहे क्षत्रिय समाज के मतदाताओं को साधने की है। भाजपा ने पहली बार वैश्य कार्ड चलकर अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। अब तक भाजपा सात बार जीती है। सातों बार उम्मीदवार क्षत्रिय समाज से रहे हैं।
विज्ञापन


मूलरूप में शामली के थानाभवन के मोहब्बतपुर गांव निवासी नंद किशोर पुंडीर पेशे से बिल्डर हैं और गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 साल तक भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन उनके समाज को सम्मान नहीं दिया गया। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़कर बसपा का दामन थामा। वह गाजियाबाद की समस्याओं को वह बेहतर समझते हैं और उनके समाधान के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी। बसपा के जिलाध्यक्ष दया सैन ने बताया कि पार्टी ने सोच समझकर जिताऊ प्रत्याशी को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। नतीजे चौंकाने वाले रहेंगे।
विज्ञापन

टिकट कटने के बाद अंशय कालरा ने कहा कि पार्टी के निर्णय का वे स्वागत करते हैं। वह पहले भी बसपा की रीति नीतियों से प्रभावित थे और आज भी उसी ऊर्जा के साथ पार्टी प्रत्याशी को जिताने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी लड़ रही मुजफ्फरनगर से चुनाव

नंदकिशोर की पत्नी कविता पुंडीर मुजफ्फरनगर से राजपा(राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी) से चुनाव लड़ रही हैं। नंदकिशोर पुंडीर ने बताया कि राजपा का अपना जनाधार है। मुजफ्फरनगर में भी जनता का उनको पूर्ण सहयोग और समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed