फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brothers fight after drinking alcohol, use of sticks

Ghaziabad News: शराब पीकर भिड़े सगे भाई, जमकर चले लाठी-डंडे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Brothers fight after drinking alcohol, use of sticks
साहिबाबाद। पसौंडा के रघुवीर एंक्लेव मे शनिवार रात शराब पीकर दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों में लाठी-डंडे भी चले। शोर सुनकर दोनों की तरफ से कई लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव और मारपीट की सूचना पर टीलामोड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया। घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि रघुवीर एंक्लेव निवासी सगे भाई सुरेंद्र और राजेंद्र के बीच शराब पीने के बाद झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। विवाद सुलझाने पहुंचे दोनों पक्षों के लोग भी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने छतों पर चढ़कर पथराव किया। इस दौरान एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और राजेंद्र के बेटे अमित की पत्नी लता घायल हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने सुरेंद्र गौतम पुत्र मोहर सिंह उसके बेटे राधे गौतम और दूसरे पक्ष के राजेंद्र और उसके बेटे गौरव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed