{"_id":"6a0b721b00fe87e8950aad03","slug":"brother-beaten-for-resisting-harassment-of-sisters-report-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19092-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सगी बहनों से छेड़छाड़ का विरोध किया तो भाई को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सगी बहनों से छेड़छाड़ का विरोध किया तो भाई को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित मेवाड़ इंस्टीट्यूट के पास सगी बहनों के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। उन्होंने मदद के लिए भाई को कॉल करके बुलाया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। घटना 15 मई को हुई और अब पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक युवती ने इंदिरापुरम थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के साथ 15 मई को वसुंधरा में मेवाड़ इंस्टीट्यूट के पास गुजर रही थीं। रास्ते में चेतन भाटी नामक युवक ने उनको छेड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने उनकी बहन से भी छेड़छाड़ कर दी। उन्होंने अपने भाई को फोन करके घटना की जानकारी देकर बुलाया तो चेतन ने भी आरची कदम, कर्ण प्रताप और प्रकाश पांडेय आदि दोस्तों को मौके पर बुला लिया। जब उनका भाई आया और विरोध किया तो आरोपियों भाई के साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।